फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनी तल्ला जोहार की समस्याएं

Sat, 07 Nov 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी नाचनी में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तल्ला जोहार के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिले में दूसरी बार आने पर स्वागत किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम्या से वनीकरण, पशुनाद, पशुशाला आदि निर्माण कार्य कराए गए थे, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। डीएम ने उप परियोजना निदेशक पिथौरागढ़ को फोन से तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिला सहकारी बैंकों और पोस्ट ऑफिस में बजट न पड़ने से 2014 में कराए गए मनरेगा कार्यों का मजदूरों को भुगतान नहीं हो पाया है। मुनस्यारी के बीडीओ श्याम चंद ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक के कोड में गड़बड़ी के कारण यह ढील हुई है। एक सप्ताह के भीतर धनराशि मजदूरों के खातों में डाल दी जाएगी। हुपली के प्रधान गोविंद चुफाल ने कहा कि तल्ला जोहार क्षेत्र में तहसील से प्रमाण पत्रों को बनाने में परेशानी हो रही है। एक प्रमाणपत्र बनाने में दो हजार रुपये तक का खर्च आता है। जिलाधिकारी ने कानूनगो कार्यालय में ही प्रमाणपत्र बनाने का आश्वासन दिया है। बीडीसी सदस्य जगदीश बथ्याल ने गोकुलधूरा-सुंधरीनाग सड़क न बनने की बात कही। इस पर लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग से एनओसी मिल चुकी है, डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया गया है। कई विद्युत विभाग के एसडीओ नीरज पांडे को आपदा के समय बिल में छूट न मिलने की बात कही। लोगों ने नाचनी बाजार में नाली निर्माण करने और नाचनी में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने की मांग की है।
डीएम सेमवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों में कमी दिखने या गलत कार्य होने की दशा में सूचित करने को कहा है। कहा कि जनता की संवेदनशीलता को ध्यान में रखा जाएगा। बैठक में मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी कौस्तुब मिश्रा, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, मनोहर सिंह दशौनी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, जीवन सिंह, दमयंती देवी, लीला देवी समेत लोनिवि, यूपीसीएल, पेयजल, विकासखंड के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें