फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत में छाए बादल, ठंड का प्रकोप बढ़ा

Sat, 13 Dec 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । सीमांत जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। आसमान बादलों से पट गया है। हिमालय की ऊंची चोटियां भी बादलों से ढकी रहीं। किसान लंबे समय से बारिश के लिए आसमान की ओर देख रहे हैं लेकिन बादल बिन बरसे ही गायब हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले काफी समय से बारिश नहीं हुई है। इससे खेतों की नमी गायब हो गई है। कई जगहों पर जंगलों में आग भी देखी गई। शुष्क मौसम के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई तरह की बीमारियां भी पनप रही है। शनिवार को दोपहर तक गुनगुनी धूप खिली रही। अपराह्न बाद आसमान बादलों से ढक गया। मुनस्यारी, बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना आदि जगहों पर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर काफी बादल देखे जा रहे हैं। इससे बारिश की उम्मीद बन रही है। इस बार अब तक बारिश और बर्फबारी नहीं होने से हिमालय की ऊंची चोटियां भी काली पड़ गई हैं। इससे उनका सौंदर्य भी लुप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें