फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बादल फटा

Mon, 13 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बादल फटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार शाम पिथौरागढ़ में बादल फटने से नाले फूट पड़े। भीषण बारिश को देखकर लोगों की रूह कांप उठी। बारिश ने चार किमी के दायरे में जबरदस्त तबाही मचाई, सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। खड़कोट में एक मकान की दीवार टूट गई। सड़कों में खड़ी बाइकें बह गईं। 25 मिनट में 36 एमएम बारिश हुई। 
विज्ञापन


शाम चार बजे एकाएक मौसम बिगड़ा। देखते ही देखते अंधड़ शुरू हो गया। ओलों के साथ काफी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की गति इतनी तेज थी कि लोगों की सांसें थम गई, किसी अनहोनी को लेकर रूह कांप उठी। हर तरफ घुप अंधेरा छा गया। बारिश ने शहर के चार किमी के इलाके में जबरदस्त तबाही मचाई। सिनेमा लाइन, पुलिस लाइन, रई, टिम्सिया नौला, कुंडीखोला क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी घुस गया। रई गाड़ उफना गई। पुलिस लाइन रोड में केएस अधिकारी, रमेश भंडारी, शंकर राम, त्रिलोक सिंह सौन, पुष्कर गुरौ समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई स्थानों में सीवरेज का पानी भी लोगों के घर, आंगन में भर गया। खेत पानी से लबालब भर गए। 

विज्डम नर्सरी स्कूल में भी पानी के साथ मलबा घुस गया। सिनेमा लाइन में डांटपुल के पास कई घर पानी में आधे तक डूब गए। घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। खड़कोट में किशोर पाटनी के मकान की दीवार बारिश के बीच टूट गई। चिमिस्या नौला में सड़क में पानी इस कदर बढ़ा कि सड़क में एक बड़े नाले के समान पानी बहने लगा। चिमस्यानौला से नगरपालिका को जोड़ने वाले रास्ते में लगी टाइल्स उखड़कर बह गई। पानी के बहाव ने सड़क में खड़ी बाइकों को गिरा दिया। कई बाइकें बहने लगी। 12 बाइकों को नुकसान पहुंचा है।  दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों को शटर बंद कर सामान बचाना पड़ा। हर जगह बादल फटने का भयावह मंजर दिख रहा था। करीब 25 मिनट बाद बारिश कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन



आपदा प्रबंधन की टीम ने हर हिस्से का लिया जायजा
पिथौरागढ़। भीषण बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन की टीम शहर के हर हिस्से में स्थिति का जायजा लेने पहुंच गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि शहर के हर हिस्से में नाले फूटे। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन और सरकार को सौंपी जाएगी। 

एक घंटे तक डीडीहाट में रोकना पड़ा कैलास यात्रियों को 
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश के कारण कैलास मानसरोवर यात्रियों को एक घंटे तक आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी में रोकना पड़ा। बारिश थमने के बाद यात्रियों को धारचूला रवाना किया गया। 

बारिश के लाइनों को क्षति बिजली हुई गुल
पिथौरागढ़। सोमवार की शाम को ज्यों ही भीषण बारिश शुरू हुई शहर की बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि कई लाइनों में पेड़ गिर गए। शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें