बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एनएसएस इकाई की ओर से डिग्री कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान और शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर एकत्र हुए कूड़े का निस्तारण किया। वहां प्राचार्य प्रो. बीएम पांडे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, अंजली देवी यादव, सुयश पंत, विवेक कुमार, सौरभ सिंह, खुशी, लक्ष्मी, तनुजा ,कशिश, गीतांजलि आदि थे।