नाबार्ड ने जोशा गांव में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नाबार्ड ने मदकोट के जोशा गांव में स्वच्छता, साक्षरता अभियान चलाया। इसमें जनजाति विकास परियोजना से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छता और साक्षरता के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अमित पांडे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोशा के प्रधान राजेश रोशन ने की। निधि संस्था के डॉ. सुनील पांडेय ने शौचालय और स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संजय सिंह महर ने ग्रामीणों को घर और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर भागीरथी पांगती, लक्ष्मण सिंह बृजवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)