फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टैंकों की होने लगी सफाई, घरों में आएगा साफ पानी

Thu, 25 Sep 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में जल संस्थान ने दूषित पानी और कीड़ों की समस्या के बाद सभी टैंकों की सफाई शुरू की। सफाई के कारण आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही, जिससे हजारों लोगों को परेशानी हुई। जल्द ही शुद्ध पानी की सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में टैंक की सफाई करते जल संस्थान के कर्मी। स्रोत : जल संस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़। नगर के लोगों को जल्द ही साफ पानी की सप्लाई होगी। लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने सभी टैंकों की सफाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को टैंकों की सफाई के लिए आधे नगर में जलापूर्ति ठप रखी गई। इससे 30 हजार से अधिक की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर की एक लाख से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए आंवलाघाट, घाट, रई और ठूलीगाड़ योजनाओं का निर्माण किया गया है। बीते दिनों नगर के कई हिस्सों में नलों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। घरों में आ रहे पानी के साथ कीड़े भी निकल रहे थे। ऐसे में बीमारी का खतरा बढ़ गया था। लोग कीड़े वाले पानी का उपयोग करने से बच रहे थे।
संवाद न्यूज एजेंसी ने नलों से कीड़े निकलने के इस मामले को 19 सितंबर के अंक में अफसरों ने मूंदीं आंखें, घर-घर बांट रहे पीलिया, टायफायड का न्योता शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेकर जल संस्थान को सभी पेयजल टैंकों की सफाई कराने के निर्देश जारी किए। जल संस्थान ने टैंकों की सफाई शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में नगर के लोगों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को नगर निगम और बजेटी जोन के लिए जलापूर्ति करने वाले टैंकों की सफाई की गई। इसके चलते सिमलगैर, सिनेमा लाइन सहित आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। लोग पानी का इंंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर काम चलाया।
टैंकों में डाली जाएगी क्लोरीन
जल संस्थान के मुताबिक मानसूनकाल में पेयजल योजनाओं से टैंकों तक मिट्टी और गाद पहुंचती है। इस कारण पानी में कीड़े भी पनपने लगते हैं। अब सभी टैंकों की सफाई के बाद इनमें क्लोरीन डाली जाएगी ताकि पानी साफ रहे। बारिश थमने से अब मलबा और गाद आने की समस्या भी कम हो जाएगी।
कोट
टैंकों की सफाई के चलते जलापूर्ति रोकनी पड़ रही है। सफाई के बाद जलापूर्ति सुचारु होगी और व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान गंभीरता से कार्य कर रहा है। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें