बेड़ीनाग में प्रदर्शन करते जल निगम कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गौरघटिया बेड़ीनाग पंपिंग योजना के जल निगम के कर्मचारियों ने वेतन में बढ़ोतरी न होने और समय से वेतन नहीं मिलने पर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
जल निगम के कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और न ही संबंधित विभाग ने वेतन बढ़ाया है। कई बार वेतन बढ़ाने के लिए विभाग को लिखित पत्र देने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, विपिन चंद्र पंत, भुवन भट्ट, मनोज कुमार, अनमोल सिंह, जितेंद्र राठौर, दिनेश कुमार, रमेश पंत आदि थे। संवाद