पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जिले भर में 18 सड़कें बंद हैं, जबकि नदियां उफान पर हैं।
बारिश के कारण निर्माणाधीन धापा-मिलम सड़क कुछ देर बंद रही, जिसे खोल दिया गया है। सड़कों के बंद होने से लोगों को मीलों पैदल चलकर बाजारों तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द बंद सड़कों को खोलने की मांग की है।
ये सड़कें हैं बंद
बंगापानी-जाराजिबली, नाचनी-बांसबगड़, नाचनी-भैंसकोट, मसूरी-काठा-होकरा, गिन्नी बैंड-समकोट, मदकोट-दारमा, बांसबगड़-धामीगांव, बांसबगड़-गोठी, कालिका-खुमती, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, ढुंगरी-रावल, बैराज-बोगाड़-जुब्बर, सानदेव-तुरगोली, झूलाघाट-बलतड़ी, भंडारीगांव-रजवार-बोक्टा, मालाकोट-लोध और थल-मुनस्यारी
पिथौरागढ़ में नदियों का जल स्तर
नदी जलस्तर खतरे का निशान (मीटर में)
काली नदी धारचूला 889.50 890.00
गोरी नदी जौलजीबी 605.50 607.80
गोरी नदी मदकोट 1212.10 1215.00
सरयू नदी घाट 449.30 453.00
--------------
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण
धारचूला 105.80 एमएम
पिथौरागढ़ 25.20 एमएम
डीडीहाट 20.70 एमएम
बेड़ीनाग 16.30 एमएम
गंगोलीहाट 10.00 एमएम