फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हो रहा है नागरिक सुविधाओं का विकास

Sun, 28 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । नगर निगम बनने के बाद शहर की आय में 40 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य भी जारी हैं।
विज्ञापन

पहले पालिका की आय 1.75 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये हो गई है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि यह वृद्धि भवन कर और पार्किंग से हुई है। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें केमू स्टेशन और जिला चिकित्सालय के पास 60-60 लाख रुपये के आधुनिक शौचालय शामिल हैं। नैनीपातल में दो करोड़ रुपये का एमआरएफ सेंटर और एक करोड़ रुपये से देव सिंह मैदान का सुंदरीकरण हो रहा है। 9.50 करोड़ रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क सबसे बड़ी परियोजना है, जिसकी निविदा प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें