फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम

Sun, 28 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के लोहाघाट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। रविवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि सोमवार 29 जून को लोहाघाट के रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ आने वाले विधानसभा की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा में विधानसभा लोहाघाट के हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, भगीरथ भट्ट, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, शंकर सिंह बोहरा, शैलेंद्र राय, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, जगदीश जोशी, प्रदीप देव, कैलाश ढेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें