फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटगल जीआईसी में जारी रही तालाबंदी

Sat, 20 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
जीआईसी चिटगल में तालाबंदी करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवक्ता विहीन राजकीय इंटर कॉलेज चिटगल में शनिवार को भी अभिभावकों ने तालाबंदी जारी रखी। खंड शिक्षाधिकारी से हुई वार्ता के बाद अभिभावकों ने सोमवार से तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया है। जीआईसी चिटगल में एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं है। एलटी में भी शिक्षकों का जबरदस्त टोटा है। अभिभावक 16 अगस्त से जीआईसी में तालाबंदी कर रहे हैं। चिटगल के प्रधान चंद्रशेखर पंत, अभिभावक गोविंद राम, रोशन लाल, हरि राम, दिनेश राम आदि ने कहा कि जीआईसी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। बावजूद इसके सरकार और शिक्षा महकमे को कई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाद में अभिभावकों की खंड शिक्षाधिकारी योगेश मेहरा से वार्ता हुई। खंड शिक्षाधिकारी ने जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया। इस पर अभिभावक सोमवार से स्कूल में तालाबंदी स्थगित करने पर सहमत हो गए। अभिभावकों ने कहा कि एक माह में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

जीआईसी गंगोलीहाट में शिक्षक तैनात करो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जीआईसी गंगोलीहाट में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। कहा कि मुख्यालय के इसी जीआईसी में वाणिज्य की कक्षाएं संचालित होती हैं। कुछ सालों से वाणिज्य के एलटी शिक्षक और प्रवक्ता नहीं तैनात नहीं हैं। इंटर में जहां वाणिज्य के विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है, वहीं शिक्षक न होने से हाईस्कूल स्तर पर प्रवेश नहीं दिए जा रहे हैं। जीआईसी में रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, रसायन विज्ञान संस्कृत, हिंदी और वाणिज्य प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। एलटी में भी चार पद रिक्त हैं। ज्ञापन में संजेश मेहता, नीरज मेहरा, भूपेंद्र सिंह, मनोज कार्की, पीटीए अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें