फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईसाई समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईस्टर

Mon, 01 Apr 2024 04:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस का त्योहार ईस्टर रविवार को ईसाई धर्म के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सिल्थाम स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च से सुबह 4:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में कैंडल लेकर भजन गाते हुए लोग ऑफिसर्स कॉलोनी भाटकोट रोड से सनराइज सर्विस स्पॉट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां सभी ने भजन गा कर तथा प्रभु ईसा मसीह के पुनः जी उठने के पर्व के उपलक्ष्य में मैथोडिस्ट महिला समिति की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों में भाग लिया। बाद में अमन चैन की प्रार्थना की गई। अध्यक्ष विशेष कार्यक्रम समिति विमलदीप फिलिप ने बताया कि चर्च में सुबह 10:30 बजे विशेष प्रार्थना सभा हुई।
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर रेव विनय बटलर गवन ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी के कल्याण के साथ साथ देश में कोरोना महामारी से सुरक्षा, अमन चैन और शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। विभिन्न समुदाय के लोगों ने चर्च पहुंच ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। मनोज एलेक्जेंडर, हेमंगिनी सिंह, अंजना दास, मालिनी फिलिप, शालिनी सिंह, तृप्ता सिंह तथा सीमा डेविड आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

ईस्टर पर्व मना भोजन ग्रहण किया

टनकपुर / बनबसा (चंपावत)। रविवार को टनकपुर बनबसा में ईसाइयों ने ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया। टनकपुर स्थित सेंट जेवियर चर्च में फादर चार्ल्स और बनबसा स्ट्रांग फार्म स्थित चर्च में जैक जाॅनसन ने प्रार्थना कराई। गीत संगीत और भजनों के बाद सभी ने भंडारे में भोजन ग्रहण किया। बताया गया कि गुड फ्राइडे को ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने के बाद तीसरे दिन जीवित होने के उपलक्ष्य पर ईस्टर पर्व को खुशियों के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर के दिन तक ईसाई लोग उपवास भी रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें