फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान की बिक्री पर असर नहीं

Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बाजार में बिकने के लिए पहुंचा चीन निर्मित सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन में बनी वस्तुओं के खिलाफ चलाए गए अभियानों का यहां कोई खास असर नहीं पड़ा है। चीन में बनी विद्युत मालाएं, सजावटी सामग्री की यहां अच्छी-खासी बिक्री हुई। नगर में करीब दस अस्थायी दुकानों में चीन निर्मित सामान मिला। इन दुकानों में ग्राहकों की कोई कमी नहीं रही। व्यापारियों का कहना है कि चीन में बनी सामग्री का आकर्षण अलग है। यह एक तो सस्ती होती हैं और इनको बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया जाता है।
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना है कि देसी सामान की तुलना में चीन निर्मित सामान ज्यादा बिक रहा है। चीन में बनी यह सजावटी सामग्री इस बार समय से पहले यहां पहुंच गई थी। गांधी चौक पर फड़ लगाकर चीन निर्मित सामान बेचने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि इस बार बिक्री में कोई कमी नहीं आई। दो दिन में वह 60 फीसदी सामान बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह हर साल चीन में बनी सजावटी सामग्री को बेचने आते हैं, बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाजार में चीन निर्मित सामान आसानी से मिल जाता है। कुछ लोग बरेली से भी यह सामान लेकर आते हैं।

एक ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह हर साल दिवाली पर चीन निर्मित सजावटी सामान ही लेकर जाते हैं। वह कहते हैं कि चीन में बना सामान ज्यादा टिकाऊ और सस्ता होता है। यह बात अलग है कि चीन निर्मित सामान के विरोध में हल्ला करने वाले बिक्री के समय चुप बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें