फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन ने दी अनुमति, दूसरे दल के 17 भारतीय व्यापारी तकलाकोट रवाना

Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। आखिरकार चीन ने भारतीय व्यापारियों के दूसरे दल को सामान के साथ तकलाकोट पहुंचने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

चीन प्रशासन ने ई-मेल भेजकर व्यापारियों को सामान के साथ आने के लिए कहा है। अनुमति मिलने के बाद सोमवार को नौ व्यापारी और आठ सहायक गुंजी में डंप करीब 19 लाख रुपये का सामान लेकर तकलाकोट रवाना हो गए हैं। वे अपने साथ वहां पहले से मौजूद 20 कारोबारियों का सामान भी लेकर गए हैं।
छह साल बाद शुरू हुए भारत-चीन व्यापार के लिए 68 व्यापारियों ने ट्रेड पास बनाए हैं। चीन ने उन्हीं व्यापारियों को तकलाकोट आने की अनुमति दी थी जिनका सामान पहले से ही तकलाकोट मंडी में पड़ा था। ऐसे में सिर्फ 20 व्यापारी ही एक अगस्त को तकलाकोट जा सके। व्यापारियों ने वहां जाकर देखा तो मंडी में सालों से पड़ा सामान खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वे वहां अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे थे।
चीन ने भारतीय प्रशासन के लगातार ई-मेल भेजने के बाद भी अनुमति नहीं दी। ऐसे में तकलाकोट पहुंचे व्यापारियों को मंडी में खाली हाथ बैठना पड़ा जबकि भारत में अनुमति का इंतजार कर रहे व्यापारियों इस दौरान निराश बैठे रहे। भारतीय प्रशासन की लगातार कोशिश के बाद रविवार देर शाम चीन ने भारतीय व्यापारियों को सामान के साथ तकलाकोट आने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें