फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाल साहित्यकार ललित को भीलवाड़ा में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Thu, 09 Nov 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजस्थान में पुरस्कार प्राप्त करते बाल साहित्यकार ललित शौर्य। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ निवासी बाल साहित्यकार ललित शौर्य को भीलवाड़ा (राजस्थान) में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बाल वाटिका की ओर से आयोजित रजत जयंती समारोह में विनायक विद्यापीठ के सभागार में ललित को यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे, महंत मोहन शरण शास्त्री, संपादक बाल वाटिका भैरुलाल गर्ग, संपादक राष्ट्र किंकर डाॅ. विनोद बब्बर, डाॅ. हरिपाल सिंह और उदय किरौला ने संयुक्त रूप से ललित को शॉल, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और 25 हजार का चेक भेंट किया।



वैभव कालरा स्मृति राष्ट्रीय युवा बाल साहित्यकार सम्मान प्राप्त करने वाले ललित उत्तराखंड के पहले बाल साहित्यकार हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने ललित शौर्य के बाल साहित्य में समग्र योगदान की चर्चा की। राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में ललित के मोबाइल नहीं, पुस्तक दो अभियान को साहित्यकारों ने खूब सराहा। शौर्य को पुरस्कार मिलने पर जिले के साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें