फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा की बदहाली से बच्चे नहीं पढ़ पा रहे ऑनलाइन क्लास

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के सतगढ़ गांव के बच्चे गांव से दो किमी दूर जाकर आनलाइन पढ़ने को मजबूर हैं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल संचार सेवा से लोग परेशान हैं। बच्चे गांव से दो से तीन किमी दूर जाकर ऑनलाइन पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले में बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार कंपनियों की संचार व्यवस्था बदहाल है। जिला मुख्यालय से मात्र 20 किमी दूरी पर स्थित सतगढ़ गांव में बदहाल संचार व्यवस्था से लोग परेशान हैं। कोरोना के कहर के बाद सारे स्कूल बंद चल रहे हैं। इस कारण बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, लेकिन सतगढ़ गांव में मोबाइल में सिग्नल नहीं आने के कारण छात्र-छात्राएं गांव से दो से तीन किमी दूर पनखोली जाकर पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें