फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाल वैज्ञानिकों ने महोत्सव में चार स्पर्धाएं जीतीं

Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में बागेश्वर में आयोजित सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में चंपावत की टीम ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महोत्सव में जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा व स्वच्छता पर प्रतियोगिताएं हुईं। बाल वैज्ञानिकों ने कविता पाठ, विज्ञान मॉडल, नाटक और विज्ञान प्रश्नोत्तरी से प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की हिंदी कविता पाठ में श्रेया पांडेय और अंग्रेजी कविता पाठ में चंद्रांशी राय (दोनों ओपीएस लोहाघाट से) प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जीआईसी लोहाघाट के सचिन कुमार विजेता बने। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में उदयन इंटरनेशनल स्कूल, चंपावत की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारत जोशी और जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें