झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के सुर्नया गांव पालिका-3, गोयली पैरा लम्सिला निवासी 12 वर्षीय दिपेश भट्ट तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिलाराम भट्ट ने बताया कि हमला करने वाली मादा तेंदुआ के साथ दो शावक भी थे।
ग्रामीणों और नेपाल प्रहरी के जवानों ने घायल बालक को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धनगढ़ी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं भारतीय क्षेत्र झूलाघाट के आमबाग में भी शाम ढलते ही मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के नजर आ रही है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है।