फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोना चमकाने के नाम पर ठगी, ग्रामीणों ने रातभर बंधक बनाया

Sun, 25 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के गांवों में सहारनपुर और बिहार से सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को माणी-धामी के ग्रामीणों ने घर में रातभर बंधक बना लिया। सुबह दोनों को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को मंटू गुप्ता और गोविंद साह नाम के दो व्यक्ति गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सोने के गहने चमकाने की बात कही। इस पर ग्रामीण उनके झांसे में आ गए। उन्होंने सोने के गहने चमकाने के लिए दिए। सोना चमकाने के बाद जब ग्रामीणों को उसके कम होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने दोनों को घर में ही बंधक बनाकर रातभर निगरानी की। ग्रामीण सुबह दोनों को पकड़कर बंगापानी ज्वैलर्स के पास लाए।
ज्वैलर्स के यहां सोना तोलने पर एक व्यक्ति का 1.10 लाख और दूसरे का 55,000 रुपये का सोना कम पाया गया। इससे सोना चमकाने के लिए देने वाले लोगों के होश उड़ गए। आरोपियों ने गांव में अन्य घरों में भी सोने के गहनों की सफाई की थी। कुल कितने लोगों के गहने साफ किए अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार ग्रामीणों ने फोन पर जौलजीबी पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस बंगापानी पहुंची। घटना मदकोट चौकी की होने पर पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को दोनों को वहां ले जाने की सलाह दी। इस पर ग्रामीण दोनों ठगों को मदकोट चौकी ले गए हैं। क्षेत्र में सोना चमकाने के नाम पर ठगी की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फोटो 25 पीटीएच 09 पी- बंगापानी में सोना साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें