फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 11 Aug 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नारेबाजी करते गल्ला विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी सरकारी सस्ता गल्ला संगठन की ओर से बुंगाछीना के गल्ला विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लंबित बिलों के भुगतान और मानदेय के संबंध में सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर रोष व्यक्त कर नारेबाजी की गई। कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार, प्रशासन का रवैया विक्रेताओं के प्रति नहीं बदला तो वह आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। संगठन के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सभी विक्रेताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। बैठक में संगठन के महासचिव कैलाश जोशी, भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, होशियार सामंत, नारायण सिंह, प्रेम भट्ट, पूरन सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें