पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में स्थित लिंठ्यूड़ा गांव में कलशयात्रा के साथ चौरासी का आयोजन शुरू हुआ। इसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई।
बृहस्पतिवार को लिंठ्यूड़ा गांव के गोलज्यू, भवानी मंदिर से कलशयात्रा की शुरुआत की गई। गांव की महिलाएं सिर में कलश लिए पारंपरिक परिधानों में कलशयात्रा के साथ ढोल नगाड़ों के बीच घंटाकरण मंदिर में पहुंची। जहां पर विधि विधान से पूजा, अर्चना की गई। इसके बाद कलशयात्रा वापस गोलज्यू, भवानी मंदिर पहुंची। जहां पर चौरासी कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद विधि विधान से चौरासी की शुरुआत हुई। पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। चौरासी चार दिन तक चलेगी। पांचवें दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने सभी लोगों से प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचने की अपील की है।