फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकोड़ी के लिए पेयजल योजना स्वीकृत

Sat, 05 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
पेयजल योजना मंजूर होने पर जश्न मनाते चौकोड़ी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चौकोड़ी और इसके नजदीकी गांवों के लिए 17 करोड़ रुपए लागत की बहुप्रतीक्षित लिफ्ट पेयजल योजना स्वीकृत हो गई है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक नारायण राम आर्य के हवाले से यह जानकारी मिलने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाई बांटी। 
विज्ञापन


विधायक नारायण राम आर्य ने बताया कि 17 करोड़ रुपए लागत की बरौला-चौकोड़ी-उडियारी लिफ्ट पेयजल योजना की लंबाई लगभग 12 किलोमीटर है। इससे चौकोड़ी, उडियारी, बैठोली, कांडेकिरौली, जाखरावत, कालेटी समेत 1 दर्जन गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि यहां पर्यटन कारोबार में विस्तार और चौकोड़ी के कस्बे के रूप में विकसित होने के बाद भी पेयजल की व्यवस्था नहीं के बराबर थी। लोग टैंकरों और पिकअप वाहनों से लाए गए पानी को खरीद कर काम चला रहे हैं। अब लोगों को समस्या के समाधान की उम्मीद है।

खुशी जताने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा होटल, रिसोर्ट कारोबार से जुड़े लोग भी थे। जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, ग्राम प्रधान मनोज सानी, ग्राम प्रधान राजन राम, प्रभा पंत, मीना बोरा, चंद्र सिंह, बसंती देवी आदि ने कहा कि चौकोड़ी के विकास में पेयजल किल्लत बड़ी बाधा बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें