डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी के 11वीं वाहिनी मुख्यालय में शहीद चारू चंद्र पाठक मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। आज उद्घाटन की औपचारिकता हुई। प्रतियोगिता में एकल और युगल की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं। नेपाल के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
11वीं वाहिनी के सेनानी राजेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि चारू चंद्र पाठक एसएसबी में सहायक सेनानी के पद पर कार्यरत थे। जम्मू में आतंकवादियों से मुकाबला करते शहीद हुए चारू चंद्र पाठक की याद में हर वर्ष एसएसबी द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस बार इस प्रतियोगिता में नेपाल के भी कई बेहतरीन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर नए रिकार्ड बनाएंगे। उद्घाटन अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी शेरिंग दुरजे, अजीत हेमरन, देवाशीष त्रिपाठी सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे।