अस्कोट में मंदिर के समीप जंगल में लगी आग।
- फोटो : AMAR UJALA
अस्कोट( पिथौरागढ़)। अराजक तत्वों ने अस्कोट के जंगलों में आग लगा दी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार की देर शाम अराजक तत्वों ने अस्कोट इंटर कॉलेज के समीप चीड़ के जंगलों में आग लगा दी। जंगल की आग मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर की ओर बढ़ते देख मंदिर समिति के नारायण दत्त पंत, तेज बहादुर पाल, विक्रम सिंह, तनुज पाल और विक्की ने आग बुझाई।
आग पर काबू पा लेने से मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा। मंदिर और इंटर कॉलेज के समीप के जंगलों में आग लगाने की घटना से क्षेत्र वासियों में नाराजगी व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से बनों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फोटो