फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलाघाट व्यापार मंडल : 14 को होगा नए अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
nफ़ोटो-उद्योग व्यापार संघ की बैठक में मौजूद व्यापारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। उघोग व्यापार मंडल के चुनाव रविवार को होंगे। एक से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन करने पर चुनाव कराए जाएंगे। संरक्षक मंडल की रामलीला मैदान में चुनाव को लेकर बैठक हुई, जिसमें एडवोकेट कृष्णानंद कलखुड़िया और खीमानंद भट्ट ने पुराने पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की। अगले चुनाव में जीतने वाले पदाधिकारियों से कस्बे के कम होते व्यापार को बढ़ाने की अपेक्षा की गई। दो दिन पहले कार्यकाल पूरा होने पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। संरक्षक मंडल ने सर्वसम्मति से 14 जून को नया अध्यक्ष चुने जाने की बात कही। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चुनाव कराए जाने की स्थिति में चुनाव की अगली तिथि घोषित की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष संजीव जोशी, प्रकाश शर्मा, कमान खड़ायत, दिनेश गड़कोटी, राजू भट्ट, रघुवर दत्त गड़कोटी, रमेश कलखुड़िया, सौरव श्रेष्ठ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें