फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अराजक तत्वों ने तीन बाइक खाई में फेंकी, चार वाहनों में की तोड़फोड़

Fri, 07 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/कनालीछीना। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली में अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़ीं तीन बाइक खाई में फेंक दी जबकि चार पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से वाहन स्वामियों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। सूचना के बाद पुलिस अराजक तत्वों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन सिंह गंगोला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बीते बुधवार को गुड़ौली निवासी मन्नू पांडे के पुत्र के विवाह पर मेंहदी की रस्म निभाई जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार अपने वाहनों से पहुंचे। वहीं कई ग्रामीणों ने अपने वाहन पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे के किनारे पार्क किए थे।
बताया कि देर रात अराजक तत्वों ने तीन बाइक खाई में फेंक दीं जबकि चार चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले। वहीं कुछ लोग मेंहदी में शामिल होकर सड़क पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की लेकिन अराजक तत्वों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस घटना में वाहन स्वामियों को खासा नुकसान हुआ है।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को वाहन स्वामियों ने बमुश्किल अपने वाहन खाई से निकाले। पहली बार हुई इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस जल्द अराजक तत्वों की पहचान के दावे कर रही है। नशे में अराजक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द अराजक तत्वों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें