फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहले सोमवार शिव मंदिरों में रही बम-बम भोले की गूंज

Mon, 20 Jul 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। सुबह से जारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ मंदिर, क्रांतेश्वर महादेव मंदिर, दीप्तेश्वर, सप्तेश्वर महादेव मंदिर, मल्लाणेश्वर और लोहाघाट के मानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि चढ़ाया। बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। बालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पवन गिरी ने बताया कि सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले को फल मिलता है।
इधर सावन मास अवसर पर सतयुग के प्रथम चरण में प्रकट हुए मानेश्वर महादेव मंदिर अभिषेक रुद्री पाठ जारी है। प्रथम सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बारिश के बाद भी श्रद्धालु भीगते हुए महादेव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें