प्रांतीय रक्षक दल में पहली बार भर्ती महिला जवानों का 22 दिनी सैन्य प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। 29 मार्च से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में 51 महिला जवानों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर धारचूला की चंद्रा भट्ट को विशिष्ट कैडेट का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने कहा कि महिलाओं को अब नई जिम्मेदारी के साथ काम करना है। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि 22 दिन के प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कई गुर सिखाए गए। समापन मौके पर महिला जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बसंत सिंह बेलाल, देवकी नंदन पंत, हेमा पांडे, गंगा देवी, दीपक भट्ट, गजेंद्र सिंह, गणेश भट्ट, पूरन राम, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी आदि थे।