फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी, गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद

Sun, 24 Sep 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न होते ही शासन ने गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी है। लोगों ने पहले ही यह आशंका जताई थी कि सरकार सिर्फ कैलाश यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए ही यह सेवा चला रही है। आम लोगों की तकलीफ से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। 20 सितंबर के बाद गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है और दोनों हेलीकॉप्टर देहरादून लौट गए हैं। स्थानीय प्रशासन इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, रौंगकांग और नाभी के प्रधानों ने रविवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में लोग पूजा के लिए जाते हैं। अक्तूबर प्रथम सप्ताह से लोगों का माइग्रेशन पर आना शुरू हो जाएगा। मालपा में पैदल रास्ते की हालत खराब है। वहां पर लोग रस्सियों से बनी सीढ़ी से आ-जा रहे हैं। इस रास्ते से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का आ पाना संभव नहीं है। ऐसे में या तो रास्ते की दशा सुधारी जाए या फिर हेलीकॉप्टर सेवा को जारी रखा जाए। 

एसडीएम आरके पांडे ने प्रधानों से कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा को जारी रखने के लिए शासन स्तर पर बात चल रही है। यदि मंजूरी मिलती है तो फिर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में बूंदी की प्रधान लक्ष्मी रायपा, गर्ब्यांग की पुष्पा गर्ब्याल, नपलच्यू की गंगोत्री नपलच्याल, गुंजी की अर्चना गुंज्याल, रौंगकांग के हरीश सिंह और नाभी की प्रधान सनम देवी शामिल थे। इधर, लोगों में चर्चा है कि अब सरकार हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू नहीं करेगी, क्योंकि यह सेवा कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए शुरू की गई थी। उस दौरान ही लोगों को सेवा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें