फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत परिसर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Fri, 15 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा चंपावत परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. रमेश राम को डीलिट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका ने डॉ. एस राधाकृष्णन टीचर वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की अनुशंसा पर उन्हें यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की है। डॉ. रमेश राम लंबे समय से शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके शोध कार्य और अकादमिक लेखन को राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में सराहा जाता रहा है। डॉ. राम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे चंपावत परिसर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें