फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत राज्य स्तरीय वॉलीबाल में बना चैंपियन

Sun, 11 Oct 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्तरीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम ने नैनीताल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टीम के कोच अनमोल रत्नाकर ने बताया कि चंपावत की टीम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और मेहनत के दम पर टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया। चंपावत की जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें