फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सीसीटीवी की मदद से होंगे चालान

Sun, 14 Jan 2024 11:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने नगर के प्रवेश द्वार सहित प्रमुख हिस्सों में हाई रेजुलेशन सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। भविष्य में पुलिस इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करेगी। साथ ही कोई अपराध होने पर भी पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह की पहल पर पिथौरागढ़ नगर और जिले के अन्य प्रवेश द्वारों पर 41 हाई रेजुलेशन (उच्च गुणवत्ता) सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में नगर के प्रमुख तिराहे, चौराहे, नगर के प्रवेश द्वार सहित कई अन्य हिस्सों में 15 सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। 26 सीसीटीवी लगाने का कार्य किया जा रहा है।
नगर में सीसीटीवी लगाने का मुख्य उद्देश्य यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। भविष्य में पुलिस इन सीसीटीवी के माध्यम से यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों, बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग राइडिंग बाइक सवारों का चालान करेगी। इसके अलावा नगर में राहगीरों से छीना-झपटी या चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। अभी 26 और सीसीटीवी लगाए जाने हैं। इन कैमरों के माध्यम से भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।


चंपावत में पुलिस की तीसरी आंख खुद बीमार

विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए हैं 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अधिकतर सीसीटीवी शोपीस बनकर रह गए हैं। इनकी मरम्मत नहीं होने से अपराध पर नियंत्रण रख पाना आसान नहीं है।
जिला मुख्यालय के विभिन्न चौराहों पर सड़क दुर्घटना और अपराध नियंत्रण पर नजर रखने के लिए 30 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। पुलिस विभाग ने विधायक निधि और पालिका की मदद से मुख्य बाजार में छह, जीआईसी चौराहे पर चार, खेतीखान तिराहे पर दो और अन्य स्थानों में सीसीटीवी लगाए हैं। इनमें से अधिकतर सीसीटीवी वर्तमान में खराब चल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग को वाहन चालक टक्कर मारकर घायल कर दिया था लेकिन सीसीटीवी दुरुस्त नहीं होने के कारण उस वाहन का नंबर पता नहीं चल सका।

कोट
नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे जो खराब हैं उनको जल्द ही ठीक किया जाएगा। सीसीटीवी की मदद से पुलिस को आपराधिक घटनाओं को कम करने में काफी सहयोग मिलता है। - योगेश उपाध्याय, कोतवाल चंपावत।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें