फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए लगेंगी 56 टेबल

Mon, 29 Apr 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के राइंका में कार्मिकों को दिया मतगणना का प्रशिक्षण। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना कार्य को निष्पक्षता और शांति व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर केएनयू जीआईसी में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि मतगणना का कार्य 23 मई को सुबह आठ बजे से प्रारंभ किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार प्रत्येक विधानसभा की पांच मतदेय स्थलों की वीवीपैट की मतदाता पर्चियों एवं कंट्रोल यूनिट में पड़े मतों का मिलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए कुल 56 टेबल लगाई जाएंगी। धारचूला विधानसभा की मतगणना 11 राउंड, डीडीहाट की 10, पिथौरागढ़ की 11 और गंगोलीहाट विधानसभा की मतगणना 12 राउंड में पूरी की जाएगी। एक मतगणना टेबल पर गणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्बर के रूप में तीन कार्मिकों की तैनाती रहेगी।

मतगणना के लिए गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक तथा  माइक्रो आब्जर्बरों सहित 216 कार्मिकों की नियुक्ति के पश्चात सोमवार को पहला प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मतगणना के दिन सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर अनिवार्यता से उपस्थित होना होगा। इस दौरान मोबाइल पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ईवीएम की गणना होगी, उसके बाद वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मतगणना कार्यो को त्रुटिरहित करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, नोडल अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण एके शर्मा, नोडल अधिकारी मतगणना कार्मिक अमरेंद्र चौधरी, एके जुकरिया ने कार्मिकों को गणना संबंधी विभिन्न जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल ने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  इस दौरान बताया गया कि सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा मतगणना सील का मिलान 17 सी फॉर्म से किया जाएगा। इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें