फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बेटी के जन्म पर मनाया जमकर जश्न

Wed, 31 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विक्रम वाल्मीकि के घर पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि बेटियों को लेकर समाज के लोगों की धारणा बदल रही है। टकाना निवासी पालिका सभासद विक्रम वाल्मीकि की मंगलवार शाम दूसरी बेटी हुई। जैसे ही घर के लोगों और मोहल्ले के लोगों को दूसरी बेटी पैदा होने की सूचना मिली तो सभी ढोल-नगाड़े लेकर विक्रम के घर के बाहर एकत्र हो गए। काफी देर तक वहां पर नाच गाने का कार्यक्रम चला। विक्रम ने कहा कि बेटियों के जन्म के समय इसी तरह का जश्न मनाना चाहिए, यदि समाज के लोगों में यह विचार व्यापक रूप से आ जाएगा तो लिंगानुपात के अंतर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


विक्रम ने कहा है कि वह दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे, उनके लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। दूसरी बेटी के जन्म पर हुए इस जश्न में मोहल्ले के अन्य लोग भी शामिल हो गए। इधर, कई लोगों ने विक्रम को बधाई दी है। नगरपालिका में सभी कर्मचारियों को मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें