फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार सुखाने को मामले में विधायक गंभीर, भू-स्वामियों के खिलाफ होगा मुकदमा

Sat, 12 Sep 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरघाटी के मस्तक चंडाक में संरक्षित प्रजाति के देवदार के पेड़ सुखाने के मामले को विधायक मयूख महर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अमर उजाला की मुहिम के बाद राज्य सरकार के नाम दर्ज हुई 1500 नाली भूमि को संरक्षित करने का मामला फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने उठाने की बात कही है। वन विभाग ने चंडाक में सुखाए गए पेड़ निजी भूमि पर बताए हैं। एसडीएम ने भूमि स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 9 सितंबर के अंक में चंडाक में देवदार के पेड़ सुखाने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शहर के जागरूक युवा विक्रांत पुनेड़ा, दीपक तिवारी (दीनू) और कुछ जागरूक युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन करते हुए इसके खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया था। शनिवार को सीसी टीवी सिक्योरिटी सिस्टम के उद्घाटन मौके पर चंडाक में देवदार के पेड़ सुखाने का मामला छाया रहा। विधायक महर ने कार्यक्रम में मौजूद डीएफओ डा. आईपी सिंह से मामले की पड़ताल करने और देवदार बनी की घेरबाड़ करने को कहा। डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने खबर का संज्ञान लेते हुए चंडाक कर्मचारियों की टीम भेजी थी। सुखाए गए पेड़ वन विभाग की भूमि में न होकर निजी भूमि में हैं।
इस पर विधायक ने एसडीएम सदर अनुराग आर्य को प्रकरण में कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने भूमि स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। वर्ष 2009 में अमर उजाला के अभियान के बाद चंडाक में खुर्दबुर्द की जा रही 1500 नाली भूमि राजस्व न्यायालय के फैसले के बाद राज्य सरकार के नाम दर्ज की गई है। विधायक महर ने बताया कि इस भूमि का उपयोग करने का मामला वह कई बार मुख्यमंत्री के सामने उठा चुके हैं। एक बार फिर यह मामला सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक विक्रांत पुनेड़ा, अध्यक्ष दीपक तिवारी (दीनू) ने पर्यावरण को पहुंचने वाले किसी भी मामले में खिलवाड़ सहन न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें