फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने देवकटिया में अवैध तरीके से चल रहा स्टोन क्रेशर किया सीज

विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने देवकटिया में अवैध तरीके से चल रहे मोबाइल स्टोने क्रशर को सीज कर दिया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजस्व पुलिस ने देवकटिया में चार दिन पहले अवैध तरीके से लगाए गए स्टोन क्रशर को सीज कर दिया। राजस्व पुलिस ने रोड़ी बनाने के लिए क्रशर के पास रखे चार घनमीटर पत्थर को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस को शिकायत मिली थी कि देवकटिया क्षेत्र में अवैध तरीके से स्टोन क्रशर लगाया गया है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में टीम ने देवकटिया में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अग्रवाल बिल्ड टेक का मोबाइल स्टोन क्रशर सीज कर दिया।
नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि कंपनी ने बिना अनुमित अवैध तरीके से मोबाइल स्टोन क्रशर लगाया था। उन्होंने कहा कंपनी के स्वामी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मौके पर उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, राजस्व उप निरीक्षक भरत मेहता, दिगंबर रौतेला, करन पांगती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें