फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लिया

Mon, 06 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद गिरी गोस्वामी ने टिम्टिया और भैंसखाल में ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के तहत बन रही मनरेगा की सड़कों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने नई बस्ती के पास भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने टिम्टिया से मल्ला टिम्टिया तक एक किमी और भैंसखाल के रसियाबगड़ से आमधार तक बन रही एक किमी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना से गांवों को सड़क से जोड़ने का सपना पूरा होगा।

इस दौरान मनरेगा के जेई गोविंद राम, ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा राम, प्रधान देवेंद्र सिंह चंद्रकला दानू आदि मौजूद थे। सीडीओ ने नयाबस्ती में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन


इस स्थान पर करीब 400 मीटर के दायरे में जमीन रामगंगा नदी में समा रही है। सीडीओ ने बताया कि मशीनों के जरिए मलबा हटाने के लिए लोनिवि ने 35 लाख रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा है। सारा मलबा नदी में गिराया जाएगा। इससे सड़क भी चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें