पिथौरागढ़। सीडीओ नंदन कुमार ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि के सभी खंडों के धीमे कार्य पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लक्ष्य पूरा कर ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निरंजन प्रसाद ने बताया कि विभागों ने जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 6644.48 लाख के सापेक्ष 2401.28 लाख व्यय की गई है। राज्य योजना में 26305.57 के सापेक्ष 17901.58, केंद्र ने 30824.42 के सापेक्ष 29696.57 और वाह्य सहायतित में 983.79 के सापेक्ष शत प्रतिशत व्यय किया है। सीडीओ ने पीएमजीएसवाई को सड़क कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए संवाद
..............