फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के तीन केंद्रों में सीबीएसई की परीक्षा शुरू

Thu, 09 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीबीएसई इंटर की परीक्षा देने के बाद प्रफुल्लित परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। इस बार जिले में बियरशीबा स्कूल में नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र है। तीनों परीक्षा केंद्रों में 2500 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं देंगे। बृहस्पतिवार को पहले दिन इंटर में अंग्रेजी का पेपर था। सभी परीक्षा केंद्रों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय शिक्षकों के अलावा सीबीएसई की ओर से नियुक्त प्रेक्षक भी परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल तक सिर्फ जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र रहता था। इस बार सीबीएसई ने नए परीक्षा केंद्र की स्वीकृति दे दी है। परीक्षा संपन्न होने के बाद हॉल से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे में काफी खुशी देखी गई। इसकी वजह यह थी पेपर काफी आसान था। 

पेपर काफी अच्छा और सरल था
सोरवैली स्कूल के छात्र शुभम पांडे ने कहा कि इंटर अंग्रेजी का पेपर काफी सरल था। सभी सवाल पाठ्यक्रम से ही आए। शुभम ने कहा कि 80 फीसदी से ज्यादा अंक आने की उम्मीद है। पहला पेपर अच्छा गया है। अब अन्य पेपर भी अच्छे जाएंगे, ऐसी उम्मीद है। 
विज्ञापन


अब सभी पेपर सही जाएंगे
सोरवैली स्कूल की ही रक्षिता बनकोटी ने कहा कि पहले थोड़ा सा डर लग रहा था। जैसे ही पेपर हाथ में आया तो मन खुश हो गया। रक्षिता को भी 80 फीसदी से ज्यादा अंक आने की उम्मीद है। अन्य विषयों में भी मेहनत की है। उम्मीद है कि सभी पेपर सही जाएंगे। 

कोर्स से ही आ गए सभी सवाल
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका कापड़ी ने कहा कि अंग्रेजी विषय को लेकर कोई घबराहट नहीं थी। जैसा कि उम्मीद थी, कोर्स से ही सभी सवाल आ गए। वह कहती हैं कि आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पर कठिनाई नहीं आती। बस थोड़ा धैर्य रखा जाए। 

आज के पेपर ने बढ़ाया आत्मविश्वास
मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र पवन चंद ने बताया कि 85 फीसदी से ज्यादा सवाल सही हल किए हैं। पवन ने कहा कि फर्स्ट पेपर को लेकर थोड़ा सा मन में डर रहता है। यदि पेपर सरल आ जाए तो सारी डर दूर हो जाती है। वह कहते हैं कि अब सभी पेपर अच्छे जाएंगे। बृहस्पतिवार के पेपर ने आत्मविश्वास बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें