फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चालक, परिचालकों की चोरी पकड़वाओ, इनाम पाओ

Mon, 15 Dec 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब चालक और परिचालक रोडवेज बसों में टिकट की चोरी नहीं कर सकेंगे। साथ ही बस में ट्रांसपोर्ट की तरह अवैध तरीके से सामान भी नहीं ढो सकेंगे। यात्रियों के सहारे परिवहन निगम चालक और परिचालकों की इस चोरी पर लगाम लगाएगा। जो यात्री चालक और परिचालकों की इस चोरी की सूचना निगम को देगा उसे इनाम मिलेगा। निगम ने इस तरह की चोरी पर लगाम लगाने के लिए इनाम पाओ योजना शुरू की है।
विज्ञापन

दरअसल, रोडवेज बसों के कई परिचालक निगम की आखों में धूल झोंककर सफर कर रहे यात्रियों का टिकट नहीं काटते। यात्रियों से लिया गया टिकट का पैसा अपनी जेब में डालते हैं। पिथौरागढ़ डिपो पूर्व में कई ऐसे परिचालकों को पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा चालक और परिचालक दिल्ली, देहरादून, बरेली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों से कारोबारियों का सामान बस में ढोकर लाते हैं। इसके एवज में कारोबारी उन्हें धन देते हैं।
ट्रांसपोर्ट के खर्चे को बचाने के लिए कारोबारी रोडवेज बसों को सामान लाने और ले जाने का जरिया बनाते हैं। बसों में सामान भरने से यात्रियों को भी असुविधा होती है। अब चालक और परिचालक ऐसा नहीं कर सकेंगे। बस में सवार यात्रियों के सहारे ही चालक-परिचालकों की इस कारस्तानी पर लगाम लगेगी। डिपो के मुताबिक, यदि कोई भी यात्री टिकट चोरी या सामान परिवहन करने की सूचना देगा तो उसे इनाम मिलेगा। इसके लिए बसों पर नंबर चस्पा किया जाएगा। चालक और परिचालक इस नंबर को हटा नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो से संचालित होती हैं 84 बसें
पिथौरागढ़ डिपो से हर रोज पहाड़ और मैदान में 84 बसों का संचालन होता है। कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों का टिकट न काटना परिचालकों के लिए आम बात है। कम दूरी में निगम की चेकिंग टीम भी उपलब्ध नहीं होती। इसका लाभ परिचालक उठाते हैं।
कोट
जो यात्री चालक और परिचालकों की चोरी पकड़वाएंगे, निगम इन्हें पुरस्कृत करेगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। निश्चित तौर पर इसका लाभ डिपो को होगा। आय पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें