फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो घायल

Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जामीरखेत के पास पत्थर लगने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर आ रही कार की साइड पर पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। खटीमा गोटिया निवासी मोहम्मद इस्लाम सिद्दीकी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। अचानक पहाड़ से उनकी कार (यूके 07 बीबी 2905) की साइड पर आकर बड़ा पत्थर टकराया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने कार को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों का जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें