फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टिफिन टॉप के समीप कार कैंटर की भिड़ंत

Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम टिफिन टॉप के समीप कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही कार यूके 06 एजेड 3081 की टनकपुर से चंपावत की ओर जा रहे कैंटर यूके 04 सीसी 9399 से टिफिन टॉप के पास भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार दीपक थापा (35) और हरीश गुरुंग (38) निवासी खटीमा, घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है। कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (39) निवासी खटीमा सुरक्षित हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें