फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मायके आई बेटी के लिए की खरीदारी, कुछ ही देर में मिली मौत की खबर

Tue, 15 Jul 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक निवासी दीक्षा कुछ दिन पूर्व अपने मायके बोकटा पहुंची थी। मंगलवार सुबह वह खरीदारी के लिए मायके से बाजार आई। मुवानी बाजार में काम करने वाले पिता ने बेटी के लिए उत्साह के साथ खरीदारी कर उसे जीप से घर भेजा। चंद मिनटों में ही पिता को अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। पति पंकज भी पत्नी के वापस लौटने का इंतजार कर रहा था लेकिन एक घटना ने दोनों को हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुदा कर दिया।
विज्ञापन


बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम
बोकटा का योगेश और उसकी मां शांति देवी अपना काम निपटाकर जीप से घर के लिए रवाना हुए। घर से 11 किलोमीटर पहले ही जीप खाई में गिर गई। घटना में शांति की मौत हो गई। बेटा दूर पड़ी मां के पास पहुंचने की कोशिश करता रहा लेकिन गंभीर रूप से घायल लाचार ऐसा नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें