भारत नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी और पुलिस के जवान।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमान अधिकारी महेंद्र प्रताप के निर्देश पर धारचूला में नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कांबिंग की। इस दौरान एसएसबी और पुलिस ने सीमा पार से घुसपैठ आदि होने की सूचना मिलने पर तुरंत जानकारी देने को कहा।
बृहस्पतिवार को निरीक्षक कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से कांबिंग की। उन्होंने नेपाल सीमा से सटे खोतिला, घटखोला और डुनपानी आदि जगहों पर संयुक्त गश्त की। भारत-नेपाल झूलापुल के बंद होने और काली नदी का जलस्तर कम होने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही और तस्करी रोकने के लिए एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही है। गश्त में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दत्त, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, महेश चंद्र, आकाश आर्य शामिल रहे।