फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर और मालपा में बहा कैलास यात्रा मार्ग

Sat, 27 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग लखनपुर और मालपा के पास करीब दस मीटर बह गया है। यात्रा मार्ग में कई पैदल पुल भी बहे हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को बारिश के बाद पैदा हुई स्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को तत्काल पैदल रास्ते की मरम्मत करने और पुलों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। लोनिवि की टीम रास्ते की मरम्मत के लिए जा चुकी है। अगले दलों के पहुंचने तक रास्ते की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि बारिश से जिले की कुल 21 सड़कों पर यातायात बंद हुआ था। अब सभी सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है। बारिश से पानी की सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। घाट के पास पाइप लाइन फटी थी, उसे ठीक कर दिया गया है। डीएम ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, सड़कों की स्थिति, बिजली, पानी की सप्लाई की स्थिति, घाटी वाले इलाकों में फैलने वाले रोगों के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी अफसरों को हर समय चौकस रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें