फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक, तैयारियों की समीक्षा

Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आगामी चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों के लिए रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल की सुविधाओं और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में यह बैठक एनएचपीसी बनबसा में प्रस्तावित है। बैठक को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने वर्तमान मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी कार्यक्रम सुचारु रहे, इसके लिए तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें