फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश के चलते फीका रहा किसान हाट में कारोबार

Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में रविवार को आयोजित किसान हाट में बारिश के चलते काश्तकारों के उत्पादों की बिक्री पर असर पड़ा। पिछली बार से करीब पांच फीसदी कारोबार नीचे रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह बारिश के चलते काश्तकार बेहद परेशान रहे। खरीदारी के लिए खरीदार भी उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे। बीच-बीच में बारिश का दौर भी चलता रहा। ऐसे में अधिकांश काश्तकार अपने उत्पाद लेकर बीच-बीच में वापस जाते रहे। किसान हाट में ककड़ी 80 रुपये प्रति किलो, प्याज और खीरा 30-30 रुपये प्रति किलो, नाशपाती 50, बैंगन 30, टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो, लहसुन 100 रुपये प्रति किलो, मूली, बैंगन और बंदगोभी 40-40 रुपये प्रति किलो तथा शिमला मिर्च 70 रुपये प्रति किलो बिकी।
किसान हाट में ग्राम खर्क कार्की के काश्तकार संतोष राम शिमला मिर्च, कच्ची हल्दी, ककड़ी लेकर पहुंचे। चौकी के दीवान सिंह लिंयूड़े प्याज, ढकना बडोला की पार्वती भंडारी आलू, प्याज और दूधपोखरा के प्रकाश चंद्र जोशी नाशपाती, आलू, प्याज, लहसुन लेकर किसान हाट में पहुंचे। काश्तकार अमित जोशी ने बताया कि इस बार कारोबार कम हुआ। जबकि कई किसान बारिश के चलते अपने उत्पादन लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें