फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों के लिए खचाखच भरकर गईं बसें

Tue, 13 Nov 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बस के आते ही दौड़ी सवारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली मनाने के बाद मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में चार दिन बाद भी कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को भी पिथौरागढ़ से सभी बसें खचाखच भरकर रवाना हुईं। यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण रोडवेज को दिल्ली, देहरादून के लिए छह बसें अतिरिक्त भेजनी पड़ी।

विज्ञापन


दिवाली मनाने के बाद लोगों के कार्यक्षेत्र में लौटने का क्रम जारी है। जनपद के अधिकतर लोग दिल्ली, देहरादून और हल्द्वानी रहते हैं। जिला मुख्यालय के स्टेशनों में पिछले चार दिनों से यात्रियों की खासी भीड़ जुट रही है। रोडवेज स्टेशन में सुबह चार बजे से ही यात्रियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो रहा है। मंगलवार को भी मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। हल्द्वानी के लिए दोनों बसें खचाखच भरकर निकलीं। दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों को बसों में सीट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

कई यात्रियों को सुबह सात बजे से इंतजार करने के बाद 11 बजे बस में सीट मिल सकी। यात्रियों की अधिक संख्या के कारण परिवहन विभाग को निर्धारित बसों के अलावा छह बसें अतिरिक्त भेजनी पड़ी। इसके बाद भी अधिकतर यात्री जीपों और टैक्सियों से रवाना हुए। अगले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी बनी रहने की संभावना है। पिथौरागढ़ डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को रविवार और सोमवार की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई है। यात्रियों की सुविधा के लिए छह बसें अतिरिक्त भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें