झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के सिंधुपाल चौक के त्रिपुरा सुंदरी गांव पालिका पांच धारावती में बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सिंधु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंधुपाल के जिला प्रशासन कार्यालय के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी जीत बहादुर भंंडारी ने बताया कि बस संख्या बा4ख 5616 नंबर की बस दोलखा के भिमेश्वर नगर पालिका एक सुस्पा से सिंधुपाल चौक के त्रिपुरा सुंदरी गांव पालिका पिस्कर में असंतुलित होकर पहाड़ी में लुढ़क गई। बस में 55 सवारियां बैठी हुई थी। हादसे में अन्य लोगों को सामान्य चोट आई हैं।