फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में दो घटनाओं में लाखों का सामान जलकर खाक--------

विज्ञापन
निरतोली में राशन की दुकान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के धुरातोली में आग से छह कमरों की बाखली जल गई। घर में रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

दिवाली की रात धुरातोली में एक परिवार के लिए आफत की रात बनकर आई। शनिवार रात 11.30 बजे चंद्रकांत के घर में आग लग गई। सोने की तैयारी कर रही उनकी पत्नी बसंती देवी ने आग की लपटों को देख लिया और शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा, जिसके बाद पड़ोसी राधेश्याम जोशी आनन फानन में अन्य ग्रामीणों को घटना स्थल पर बुला लाए, लेकिन ग्रामीणों के आने से पहले ही छह परिवारों की संयुक्त बाखली पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आग की लपटों की चपेट में आकर बाखली में रखी खाद्य सामग्री, नकदी, कपड़ों जल गए। परिवार के लोग किसी तरह सोने आभूषण बचाने में कामयाब रहे।
आग में महेश चंद्र पुत्र घनश्याम, कैलाश चंद्र पुत्र घनश्याम, रमेश चंद्र पुत्र घनश्याम, चंद्रकांत पुत्र देवीदत्त, पुरुषोत्तम पुत्र देवी दत्त, रामदत्त पुत्र देवीदत्त के कमरे भी जल गए। इनमें से वर्तमान में चंद्रकांत का परिवार ही यहां रहता है। उन्होंने रात पड़ोसियों के घर में बिताई। पांच परिवार हल्द्वानी निवास करते हैं। जो विशेष आयोजनों के दौरान ही घर आते हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोमबत्ती से दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान जला
मुनस्यारी। दिवाली पर दुकान को रोशन करने के लिए जलाई मोमबत्ती से तहसील क्षेत्र के निरतोली गांव में एक राशन की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक लाख का समान जल गया। शनिवार को निरतोली में भगत सिंह ने दिवाली पर दुकान में मोमबत्ती जलाई। इसके बाद दुकान बंद कर वह घर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद उनकी नजर दुकान पर पड़ी तो उससे आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने हल्ला कर पड़ोसियों को बुलाया। तब तक आग ने दुकान को पूरी तरह चपेट में ले लिया था। अग्निकांड में दुकान में रखी एक लाख की खाद्य सामग्री जल गई। बताया जा रहा है कि दुकान में गैस सिलिंडर भी था। संभावना जताई जा रही है कि सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें